वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन
काठमांडू, भाद्र २७ – वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का ६६ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । उन्हेंसाँस लेने में तकलीफ हो रही थी । इस समस्या को देखते हुए आज (भाद्र २७) की बलम्बु स्थित सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के अस्पताल में उन्हें बेहोश अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया था । अस्पताल के चिकित्सक डा. दिवाकार सिंह थापा ने बताया कि गौतम के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दिल की धड़कन बंद होने से उनकी मृत्यु हुई है ।
इलाम में सन् १९६० में जन्मे लेखक समेत रहे गौतम गोरखापत्र दैनिक के पूर्व प्रधानसम्पादक भी थे । उनकी अन्त्येष्टि रविवार (भाद्र २८) में किया जाएगा ।


