Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुकुम पश्चिम में जीप दुर्घटना… दो लोगों की हुई मौत

 

काठमांडू, भाद्र २८ – रुकुम पश्चिम के सानीभेरी गाँवपालिका–६ के देउता खोला में जीप दुर्घटना होने से दो लोगों की मौत हो गई है । रविवार की सुबह वडा नं ६ के कोटगाँव से गाँवपालिका के केन्द्र सानीभेरी–९ सिम्ली होते खलंगा की ओर जा रही लु१च ६०२९ नम्बर की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायब उपरीक्षक वेदबहादुर पौडेल ने बताया कि जीप दुर्घटना होने से दो लोगों की मौत हो गई है । घटना के तुरंत बाद प्रहरी घटना स्थल पहुँच गई थी । उनके अनुसार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है । दुर्घटना में चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं । उन्होंने कहा कि “जीप में ११ लोग थे । जिन में पाँच घायलों की अवस्था मध्यम है । जीप चालक और एक महिला की घटनास्थल में ही मौत हो गई है लेकिन पहचान नहीं हो पाई है ।” घायलों के बचाव के लिए नेपाली सेना से हेलीकॉप्टर की मांग की किए जाने की सानीभेरी गाँवपालिका के अध्यक्ष विर्खबहादुर विष्ट ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com