Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी विधान अनुसार अब देउवा सभापति नहीं बन सकते हैं – सभापति थापा

 

काठमांडू, आश्विन १ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन कुमार थापा ने असोज १६ गते को होने जा रहे महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा से आग्रह किया है । थापा का कहना है कि उक्त दिन देउवा द्वारा अधिवेशन का उद्घाटन किया जाता है तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी । थापा ने कहा है कि ‘मेरे आदरणीय नेता पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा से मैं आग्रह करना चाहता हूँ , यह केवल मेरी बात नहीं है । मेरे बहुत से साथियों ने भी यही सुझाव दिया है कि ‘अधिवेशन के दिन यदि पूर्व पार्टी सभापति अधिवेशन का उद्घाटन कर देते हैं तो यह हमारे लिए बहुत ही सम्मान की बात होगी ।’
गुरुवार पार्टी के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबाेिधत करते हुए उन्होने याद दिलाया कि पार्टी विधान अनुसार भी अब देउवा सभापति नहीं बन सकते । ‘पार्टी के विधान में भी यही है । वे अब पार्टी के सभापति नहीं बन सकते ।’
उन्होंने आगे कहा कि – ‘आश्विन १६ गते को हम खुले मंच पर अधिवेशन प्रारम्भ करेंगे । तीन और ४ गते को वडा अधिवेशन होगा । इसके बाद बीच में नगर का अधिवेशन होगा । जिलों और प्रदेशों के अधिवेशन के लिए समय का दबाव है । इससे पार्टी के साथियों के साथ आगे बातचीत करने का मौका भी मिलेगा । उन्होंने कहा जितना हो सके पार्टी एकता के लिए खड़ा रहना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com