Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डा. सीके राउत निर्विरोध

 

जनमत पाकाठमांडू, आश्विन २  –  जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डा. सीके राउत निर्विरोध चुने गए हैं । प्रारम्भिक उम्मीदवार की नामावली में अध्यक्ष पद के लिए केवल राउत ने ही उम्मीदवारी दी थी । पार्टी अपना दूसरा महधिवेशन करने जा रही है । महाधिवेशन के लागि केन्द्रीय निर्वाचन समिति ने शुक्रवार प्रारम्भिक नामावली सार्वजनिक की है । पार्टी में सात उपाध्यक्ष चुने जाएंगे । उपाध्यक्ष में १४ लोगों ने उम्मीदवारी दी है । इसी तरह महासचिव के लिए तीन, उपमहासचिव के लिए दो और सचिव पद के लिए १० ने उम्मीदवारी दी है ।
निर्वाचन समिति ने वीरगंज में आश्विन १० गते को होने वाले दूसरे महाधिवेशन के लिए प्रारम्भिक उम्मीदवारों नामावली सार्वजनिक कर दी है । निर्वाचन कार्यतालिका अनुसार आश्विन ३ गते उम्मीदवारों के विरुद्ध दावे या आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है ।
असोज ४ गते उम्मीदवारी वापस लेने और आश्विन ५ गते उम्मीदवारी की अन्तिम नामावली प्रकाशन की जाएगी । असोज ९ गते केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी और आश्विन १० गते शनिवार को महाधिवेशन तथा मतदान होगा ।

यह भी पढें   बाढ़ से माछी खोला पुल बहा, चार लोग लापता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com