Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में चली गोली एक घायल

 

काठमांडू, आश्विन ३ – सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है । शनिवार की शाम एक अज्ञात समूह द्वारा चलाए गए गोली से स्थानीय व्यक्ति निरज यादव घायल हो गया है । यह जानकारी वडाध्यक्ष सूर्यनारायण पाल ने दी है ।
प्रहरी के अनुसार यादव की जांघ में गोली लगी है । यादव गंभीर रुप से घायल हुआ है । उन्हें नोबेल शिक्षण अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है । जिला प्रहरी कार्यालय के सुनसरी के डीएसपी चन्द्र खड्का के अनुसार गोली चलाने वाले समूह की पहचान नहीं हो पाई है । गोली चलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए है । प्रहरी ने उच्च सतर्कता अपनाई है ताकि घटना कोई गंभीर रुप न ले सके ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com