Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोपहर १ बजे होने वाली बैठक में हुई देरी, ओली निकले बाहर

 

काठमांडू, आश्विन ४ – रविवार दोपहर १ बजे होने वाली नेकपा एमाले की केन्द्रीय सचिवालय की बैठक के समय में परिवर्तन हुआ है । इस परिवर्तन के साथ ही पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए हैं । अध्यक्ष ओली दोपहर १ बजे पार्टी कार्यालय च्यासल पहुँच गए थे । । लेकिन बैठक शुरु नहीं हुई, लगभग आंधे घंटे वो पार्टी कार्यालय में बैठे रहे फिर बाहर निकल गए ।
एमाले केन्द्रीय कार्यालय के सचिव डा. भीष्म अधिकारी के अनुसार सचिवालय बैठक के समय में परिवर्तन कर दिया गया है । अब यह बैठक ३ बजे होगी । निर्वाचन समीक्षा तथा पार्टी पुनर्गठन कार्यदल की बैठक नहीं समाप्त होने की वजह से सचिवालय की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया है ।
आज सुबह ९ बजे से पार्टी कार्यालय च्यासल में एमाले निर्वाचन समीक्षा तथा पार्टी पुनर्गठन कार्यदल की बैठक चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com