Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतांत्रिक विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष पद से रोशन कुमार मिश्र ने दिया इस्तीफा

 


काठमांडू, आश्विन ६ – लोकतान्त्रिक विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष पद से रोशन कुमार मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने एक विज्ञप्ति सार्वजनिक की है जिसमें स्पष्ट रुप से लिखा है कि – तत्कालीन तराई–मधेश विद्यार्थी फ्रंट के एक साधारण सदस्य के रूप में शुरू हुआ मेरा राजनीतिक सफर, कैंपस कमिटी के अध्यक्ष, काठमांडू उपत्यका कमिटी के कार्यवाहक अध्यक्ष, केन्द्रीय सदस्य तथा केन्द्रीय महासचिव होते हुए, पिछले चार वर्षों से लोकतान्त्रिक विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए यहाँ तक पहुँचा है । आज इस यात्रा को विराम देते हुए, केन्द्रीय अध्यक्ष पद तथा अपने द्वारा निभाई गई समस्त संगठनात्मक जिम्मेदारियों और पार्टी की साधारण सदस्यता से भी मैं इस्तीफा देता हूँ ।
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि पार्टी के नेतृत्व में विद्यार्थी राजनीति में सक्रिय रहते हुए, मधेश आंदोलन तथा मधेश के अधिकार और पहचान के संघर्ष में शामिल होने का मुझे अवसर मिला । संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाने के क्रम में मैंने  बहुत कुछ सीखा ।
राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार संगठन और पार्टी की संरचना में परिवर्तन होते रहे, फिर भी मेरी इस लंबी यात्रा के दौरान पार्टी नेतृत्व के साथ निरंतर सहयोग करते हुए कार्य किया। इस क्रम में मैंने जो विश्वास प्राप्त किया, साथ ही जो मार्गदर्शन मुझे मिले , मैं सदा सम्मान के साथ उसका स्मरण करता हूँ ।

यह भी पढें   आज इस मंच पर हमारे बड़े भाइयों को भी होना चाहिए था – सभापति थापा

अध्यक्ष की जिम्मेदारी में रहते हुए मैंने हर संभव प्रयास किया कि विद्यार्थियों के हक–हित और अधिकार के सवाल उठाने जाएं । साथ ही संगठन को व्यवस्थित बनाने तथा विद्यार्थी साथियों के साथ निरंतर संपर्क में रहूँ । इस दौरान सहयोग करने वाले सभी अग्रज, सहकर्मी तथा सम्पूर्ण विद्यार्थी साथियों के प्रति मैं हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ ।
उन्हांने कहा कि –करीब डेढ़ दशक की इस यात्रा को अब मैं यहीं विराम देकर, आगामी समय में “हुंकार मधेश” नामक अभियान के माध्यम से आगे बढ़ने का निर्णय लिया है । अपनी विज्ञप्ति में स्पष्ट रुप से कहा है यह निर्णय उन्होंने किसी दबाव या प्रभाव में आकर नहीं लिया है, बल्कि अपनी स्वेच्छा से लिया है । आने वाले दिनों को लेकर उन्होंने कहा कि युवा, समाज और मधेश से जुड़े मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से कार्य करने का मेरा संकल्प है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com