कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन – पालिका अधिवेशन आज
काठमांडू, आश्विन ७ – नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन अन्तर्गत बुधवार (आश्विन ७) देश भर में एक साथ पालिका तह में अधिवेशन किए जा रहे हैं । आश्विन ३ गते वडा अधिवेशन से विधिवत् प्रारम्भ हुए महाधिवेशन प्रक्रिया अब स्थानीय तहों में नए नेतृत्व चयन के चरण में प्रवेश कर लिया है ।
कांग्रेस केन्द्रीय निर्वाचन समिति ने विश्वस व्यक्त किया है जिस तरह कुछ स्थानों के अलावे देशभर के वडों में उत्साहजनक और शांतिपूर्ण रूप में नेतृत्व चयन सम्पन्न हुआ है उसी तरह बुधवार को पालिका अधिवेशन भी सहज, सौहार्दपूर्ण और भव्य रूप में सम्पन्न होगा ।
इसी तरह निर्वाचन समिति ने जानकारी दी है कि बाढ़, भूस्खलन प्रभावित नुवाकोट और धादिङ के सभी वडों में मंगलवार अधिवेशन सम्पन्न हो चुका है । मधेस प्रदेश के सिरहा, सप्तरी, सर्लाही र पर्सा के भी कुक बाकी वडों में भी अधिवेशन सम्पन्न हो चुका है । निर्वाचन समिति के सदस्य सचिव राजु कटुवाल ने बताया कि भीषण बाढ़ भूस्खलन के कारण भारी मानवीय तथा भौतिक क्षति होने के कारण रसुवा में विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों के बाद ही अधिवेशन की जाएगी ।
कांग्रेस के नए विधान और निर्वाचन निर्देशिका अनुसार पालिका अधिवेशन से हरेक पालिका में पाँच पदाधिकारियों का चुनाव होगा । जिसमें एक सभापति, एक महिला सहित दो उप सभापति, एक सचिव और एक सह सचिव निर्वाचित होने की व्यवस्था है ।
कोषाध्यक्ष का चयन सभापति द्वारा निर्वाचित कार्यसमिति सदस्यों में से करने की वैधानिक प्रावधान है । सदस्यों के हक में पालिका कार्य समिति में प्रत्येक वडों से एक महिला और एक खुला, युवा क्लस्टर से एक महिला और दो खुला, तथा दलित समुदाय से एक महिला और एक खुला सदस्य निर्वाचित होंगे ।
इसके अतिरिक्त कार्य समिति को पूर्ण समावेशी बनाने के लिए गाँव कार्य समिति में सात लोग, नगर कार्यसमिति में नौ लोग, उपमहानगर कार्य समिति में ११ लोग और महानगर कार्य समिति में १३ लोग सदस्य मनोनयन करने की व्यवस्था है । मनोनयन करते समय उन समुदायों को अनिवार्य प्राथमिकता देने का स्पष्ट प्रावधान है, जो चुनाव के माध्यम से प्रतिनिधित्व हासिल नहीं कर सके।


