आधा किलो सोने के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से एक भारतीय तथा एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार
काठमांडू, आश्विन ८ – आधा किलो सोने के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है । प्रहरी ने बताया कि कतर के दोहा होते हुए काठमांडू आए ४२ वर्षीय मोहम्मद चेरा थोडी को विमानस्थल के पार्किंग एरिया से गिरफ्तार किया गया है । उनके पास से ५३६ ग्राम सोना बरामद हुआ है ।
कतार से ही आए एक नेपाली नागरिक को भी सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है ।प्रहरी ने बताया कि गिरफ्तार हुआ नागरिक बारा के पचरौता नगरपालिका–१ पिपरपाटी का ३३ वर्षीय अनिश अन्सारी है । उसके पास से ६९.६ ग्राम सोना बरामद हुआ है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि दोनों को सोना सहित प्रहरी वृत्त गौशाला भेजा गया है ।

