ताप्लेजुङ के मेरिङदेन गाँवपालिक–३ दोभान में लगी भीषण आग
काठमांडू, आश्विन ८ – ताप्लेजुङ के मेरिङदेन गाँवपालिक–३ दोभान में भीषण आग लग गई है । आग लगने से लगभग १० घर जलकर राख हो गए हैं । आग पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों की टीम तैनात कर दिए गए हैं । सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. १ कंचनजंघा गुल्मी से सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाने के बारे में सशस्त्र के सहप्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने जानकारी दी है । उक्त जगह में लगभग ५० घर हैं । प्रमुख जिला अधिकारी उमेशकुमार दाहाल के अनुसार अभी नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है । आग बुझाने के लिए दमकल का प्रयोग किया जा रहा है ।

