Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले और अन्य दल मिलकर सशक्त आंदोलन करेंगे – महेश बस्नेत

 

काठमांडू, आश्विन ८ – नेकपा एमाले के सचिव महेश बस्नेत ने बताया है की दशहरा, दीपावली और छठ के बाद सशक्त आंदोलन किया जाएगा । एमाले के केन्द्रीय कमिटी की बैठक स्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार को बुरी स्थिति का सामना करना पड़गा ।
नेता बस्नेत ने कहा कि दशहरा, दीपावली और छठ के बाद मधेश से लेकर देश के सभी हिस्सों से एमाले के साथ ही अन्य सभी दल शामिल होकर एक सशक्त आन्दोलन करेंगे ।’ साथ ही यह भी कहा कि इस आंदोलन से बालेन सरकार की शर्मनाक हार होगी । उन्होंने दावा किया है कि पाँच– छ महीने में ही बालेन सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है । उन्होंने दावा किया कि जनता में जो भ्रम फैला हुआ है वह भी अब दूर होन लगी है । उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच में एमाले ही आलोचना और आशा का केंद्र बनी हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com