सिन्धुली में जीप दुर्घटना, ८ लोग घायल
काठमांडू, आश्विन १४ – सिन्धुली में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । इस दुर्घटना में ८ लोग घायल हुए हैं । घायल होने वालों में काभ्रेपलाञ्चोक बेथानचोक गाँवपालिका–१ के २८ वर्षीय रोमबहादुर योञ्जन, २१ वर्षीया मिना माया तामाङ, ५६ वर्षीय दुर्गाबहादुर योञ्जन, ४३ वर्षीय धनबहादुर योञ्जन, ४५ वर्षीय प्रेम योञ्जन, ३० वर्षीय दिनेश योञ्जन, २० वर्षीय अनिल योञ्जन तथा ५२ वर्षीय टेकबहादुर थिङ हैं ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि सिन्धुली के सुनकोशी गाँवपालिका–३ गणेशथान स्थित बीपी राजमार्गमा बा.प्र.०१–०३१ च ९७४९ नंबर की जीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग २० मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । बुधवार सुबह साढेÞ ८ बजे काभ्रेपलाञ्चोक से रामेछाप की ओर जा रही जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई । सभी ८ घायलों को इलाज के लिए धुलिखेल अस्पताल ले जाया गया है । जीप का चालक काभ्रेपलाञ्चोक के बेथानचोक गाँवपालिका–३ के २६ वर्षीय नारायण बस्नेत सकुशल हैं । दुर्घटना के बारे में अनुसंधान हो रहा है ।

