नेता घनेन्द्र बस्नेत का निधन
काठमांडू , आश्विन १५ – नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कम्युनिष्ट आन्दोलन के नेता घनेन्द्र बस्नेत के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढाकर श्रद्धांजली अर्पित की ।अध्यक्ष ओली ने दुवाकोट स्थित कैंसर अस्पताल पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की । बस्नेत के पारिवारिक श्रोत ने जानकारी दी है कि आज ही पशुपति आर्यघाट के विद्युतीय शवगृह में उनका दाहसंस्कार किया जाएगा ।
२००९ साल आश्विन २५ गते भोजपुर के कुलुङ में उनका जन्म हुआ था । बस्नेत झापा आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे । पंचायती व्यवस्था के विरुद्ध राजनीतिक संघर्ष के दौरान उन्होंने लगभग १७ वर्ष जेल जीवन बिताया था । लंबे समय से वे कैंसर रोग से पीडि़त थे, बीति रात बस्नेत का इलाज के दौरान निधन हो गया ।


