Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस के देउवा पक्ष का वडा अधिवेशन आज

 

काठमांडू, आश्विन १५ –  नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा पक्षीय कांग्रेस के १५ वें महाधिवेशन अंतर्गत वडा अधिवेशन आज (गुरुवार) शुरु होने जा रहा है । नेपाली कांग्रेस के संस्थापन पक्ष द्वारा इसी आश्विन १८ गते से होने जा रहे १५ वें महाधिवेशन की तैयारी की जा रही है । पार्टी के इतर समूह देउवा पक्ष ने भी समानांतर अधिवेशन शुरु कर दिया है और इसके लिए आज वडा अधिवेशन आयोेजित किया गया है ।
देउवा समूह ने भी १५वें महाधिवेशन आगामी मंसिर २१ से लेकर २३ गते का दिन तय किया है । उसी अनुसार ही इस समूह ने इसी आश्विन २० गते पालिका, आश्विन २३ गते प्रदेशसभा निर्वाचन क्षेत्रीय और मंसिर ४ गते प्रदेश अधिवेशन सम्पन्न करेंगी । इस कार्यतालिका की जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है । इस समूह ने ७७ जिलों में केन्द्रीय निर्वाचन समिति की ओर से निर्वाचन अधिकृत समेत भेजने की जानकारी इस पार्टी के नेता किरणराज पौडेल ने दी । देउवा पक्ष ने आज से शुरु होने जा रही वडा अधिवेशन के लिए ५६ जिलों में निर्वाचन संयोजक भी तैनात किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com