यह सरकार जनता के जनमत से बनी और बहुमत प्राप्त सरकार है —सन्तोष राजवंशी
काठमांडू, आश्विन १५ – प्रधानमंत्री बालेन शाह नेतृत्व की सरकार कैसी है ?आज प्रतिनिधि सभा की बैठक में इसी विषय को लेकर प्रतिपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों के बीच सवाल जवाब किया गया है । आज प्रतिनिधि सभा की बैठक में नेकपा एमाले के लक्ष्मीप्रसाद पोखरेल ने कहा कि संसद् में बहुमत प्राप्त संसदीय दल के नेता प्रधानमंत्री होने के वावजूद यह सरकार संवैधानिक सरकार की जैसी दिखती है । अपने ही दल की बैठक में जाना नहीं है निर्दलीय सरकार जैसी । सर्वदलीय बैठक में जाना नहीं है, एकदलीय सरकार जैसी ।” उन्होंने आगे कहा “भूमिगत गिरोह से चलने वाली पंचायती सरकार जैसी । राष्ट्रपति को नजर अंदाज करना श्री ३ महाराज के जैसी । ये कहते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि ‘खास में बालेन सरकार कैसी सरकार है ?’ एमाले सांसद द्वारा पूछे गए इस प्रश्न का कुछ देर के बाद सत्तारुढ़ दल रास्वपा के सांसद सन्तोष राजवंशी ने बालेन सरकार कैसी है इसका जवाब कुछ इस तरह से दिया है । रास्वपा के सांसद सन्तोष राजवंशी ने जवाब देते हुए कहा कि २०८२ फागुन २१ का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं था, बल्कि नेपाली राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है । उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के जनमत से बनी और बहुमत प्राप्त सरकार है ।
राजवंशी ने कहा, “ये जो माननीय बार–बार पूछ रहे हैं कि बालेन सरकार कैसी है, तो उन्हें बताना चाहता हूँ कि यह भ्रष्टाचार को कम करने वाली सरकार है । देश को कमजोर करने वाले किसी भी तंत्र—चाहे वह न्यायपालिका हो, नौकरशाही हो या राजनीतिक व्यवस्था—सभी को सुनने और नियंत्रित करने वाली सरकार है ।” उन्होंने यह भी दोहराया कि यह सरकार किसी के लिए सामान्य प्रक्रिया में चलने वाली नहीं है और अतीत में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

