जनमत पार्टी का दूसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन आज
काठमांडू, आश्विन १७ – डा. सीके राउत नेतृत्व वाली जनमत पार्टी का दूसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन शनिवार (आश्विन १७) से पर्सा के वीरगंज में शुरु हुआ है । वीरगंज के ओम पार्टी पैलेस में महाधिवेशन शुरु होने की जानकारी केन्द्रीय निर्वाचन समिति के सदस्य सचिव राजेशकुमार मंडल ने दी है ।
आज हो रहे महाधिवेशन इससे पहले इसी आश्विन ९ और १० गते को होने वाली थी लेकिन भारी बारिश तथा बाढ़, भूस्खलन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था । महाधिवेशन से नए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति चयन के लिए कुल १०३ व्यक्तियों का मनोनयनपत्र दर्ता हो चुके हैं । पार्टी के अध्यक्ष पद में वर्तमान अध्यक्ष डा. चन्द्रकान्त (सीके) राउत की एकल उम्मीदवारी हाने के कारण वे पुनः निर्विरोध निर्वाचित होंगे । जानकारी दी गई है कि महाधिवेशन में दो हजार ५०० से ज्यादा प्रतिनिधियों की सहभागिता है ।


