म्याग्दी और रसुवा के बाहेक सभी राजमार्ग संचालन में
काठमांडू, आश्विन – बारिश कम होने के साथ ही अब देश भर की सड़कों पर सहज ढंÞग से गाडि़यां चलने लगी हैं । नेपाल प्रहरी के अनुसार आज केवल म्याग्दी और रसुवा की सड़कें बंद है । रसुवा के भोटेकोसी नदी में भाद्र १० गते आई विनाशकारी बाढ़ के कारण जिलें के सभी सड़कें क्षत विच्छेत हो गई हैं । इसी तरह म्याग्दी के रघुगंगा में भूस्खलन के कारण आज भी बेनी–जोमसोम सड़क खंड पूर्ण रूप से बंद है । इसी तरह मनाङ के बेँसीसहर–खाङसार सड़क आज भूस्खलन से एकतर्फी बंद है वहीं नवलपरासी की कालीगंडकी करिडोर भी भूस्खलन के कारण एकतर्फी बंद की अवस्था में है । लेकिन प्रहरी ने जानकारी दी है कि काठमांडू आने– जाने वाली ही सभी सड़कों पर अभी गाडि़यां चल रही हैं ।


