प्रहरियों से मारपीट करने के आरोप में एक वडा अध्यक्ष गिरफ्तार
काठमांडू, आश्विन २१ – रुकुम पश्चिम प्रहरी ने एक वडा अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि वडा अध्यक्ष ने प्रहरी के साथ मारपीट की थी । आठवीसकोट नगरपालिका १ के वडाध्यक्ष केशरमान विक को गिरफ्तार किया गया है ।
घटना को लेकर कहा गया है कि वडाध्यक्ष केशरमान के भाई गोपाल विरेन्द्र विक के विरुद्ध जिला प्रहरी कार्यालय रुकुमपश्चिम में अभद्र व्यवहार करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी । विरेन्द्र मुसिकोट नगरपालिका १ खलंगास्थित अपने भाई की संरक्षण में छुपकर बैठा हुआ था जिसकी सूचना प्रहरी को लगी तो सूचना के आधार पर मंगलवार उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुँचे प्रहरियों से केशरमान ने मारपीट की । जिला प्रहरी कार्यालय रुकुम पश्चिम के प्रहरी निरीक्षक झबिन्द्र परियार ने बताया कि मारपीट के साथ ही बहुत ही, प्रहरियों के साथ अभद्र व्यवहार किया ।
परियार ने बताया कि दोनों भाई साथ पकड़े गए । जिसके बाद प्रहरी ने विरेन्द्र को जिला प्रहरी कार्यालय लाने के लिए बढ़ी तो वडाध्यक्ष केशरमान ने भाई वहाँ से भगा दिया और प्रहरी को अश्लिल शब्द सहित गाली गलौज की, उनके साथ मारपीट की, उनके कपड़े भी फाड़ दिए ।


