नेपाली कांग्रेस के सभापति पद पर गगन कुमार थापा निर्वाचित
काठमांडू, आश्विन २४ – नेपाली कांग्रेस के सभापति पद पर गगन कुमार थापा निर्वाचित हुए हैं । पार्टी के १५वें महाधिवेशन के तहत शुक्रवार को मतदान हुआ था । इसके तुरंत बाद देर रात काठमांडू स्थित राष्ट्रीय सभा गृह में मतगणना भी शुरू हुई, जो अभी–अभी संपन्न हुई है । महाधिवेशन के मीडिया सेंटर के सदस्य महेश गौतम ने यह जानकारी दी।
उनके अनुसार, सभापति पद पर निर्वाचित गगन थापा को ६,५८४ मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी श्यामकृष्ण खड्गी को ३७५ मत मिले। कुल ५४ मत अवैध घोषित किए गए ।निर्वाचन समिति के अनुसार, महाधिवेशन में कुल ७,३१७ प्रतिनिधि थे, जिनमें से ७,०३९ प्रतिनिधियों ने मतदान किया ।
सभापति पद के अलावे अन्य पदों के लिए उपयोग की गई मतपेटियों को पार्टी कार्यालय, सानेपा ले जाया गया है ।

