दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
दशहरा, दीपावली तथा छठ पूजा के अवसर पर जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ गोपाल धर्मशाला में सस्ता बाजार का आयोजन किया गया हैं। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय बिधायक दीपेंद्र ठाकुर ने फीता काटकर सस्ता बाजार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिधायक दीपेंद्र ठाकुर ने कहा कि अभी मंदी का दौर चल रहा हैं। सरकार को व्यवसायी के हित को ख्याल रखना चाहिए। सस्ता बाजार में 115 स्टाल लगाये गये हैं। जिसमें खाद्यान्न, चीनी, मैदा, कास्मेटिक , प्लास्टिक, साबुन, अगरबत्ती, मोमबत्ती, एलेक्ट्रानिक सहितबस्तुओं के स्टाल लगाये गये हैं। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ प्रत्येक दूकानदार को दस लाख का दुर्घटनावीमा उपलब्ध कराया हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार साह, ई. प्रकाश चंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

