Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के बौद्ध गुरु को मिला जगद्गुरू सम्मान

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर ।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच नेपाल के बोर्ड सलाहकार में नियुक्त प्रमुख सलाहकार धर्म गुरु लामा घ्याचो रिम्पोछेको सप्त ऋषि अखाड़ा जगदगुरु एवं संस्थापक बाल प्रभु महाराज वृदांवन में पटाभिषेक समारोह में जगदगुरु अलंकरण से सम्मानित किया गया। जगदगुरु की उपाधि पाने वाले नेपाल के प्रथम बौद्ध धर्म गुरु हैं। इनको यह सम्मान सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने और आज के युग में धर्म अध्यात्म एवं मानवता के उत्थान के लिए बौद्ध धर्म गुरु के अद्वितीय योगदान तथा बौद्ध धर्म के साथ साथ सनातन संस्कृति और भारत की प्राचीन सभ्यता को बढावा देने पर प्रदान किया गया हैं। श्री श्री 1008 धर्म गुरु लामा घ्याचो रिम्पोछे काठमांडू बुद्धिस्ट वर्ल्ड आश्रम का निर्माण करवा रहे हैं भक्तों के बिशेष आग्रह पर आश्रम का नाम जगदगुरु के नाम रखा जायेगा। आश्रम में बौद्ध तथा सनातन धर्म से जुड़े देवी देवताओं के प्रतिमा स्थापित किये जायेंगे। जगदगुरु ने जानकारी दी हैं कि विश्व मेंआज अशांति हैं इसका निराकरण बुद्ध के उपदेश रामायण, महाभारत, गीता के उपदेश के द्वारा ही शांति स्थापित हो सकता हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com