Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रह्माकुमारीज का ग्लोबल समिट ,जुटेगी दुनिया की महान हस्तियां! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

 
Oplus_131072
ब्रह्माकुमारीज़ का ग्लोबल समिट 2026 जिसे वैश्विक शिखर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है,इस वर्ष 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के आबू रोड स्थित शांतिवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक सम्मेलन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के आध्यात्मिक नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘नवदशकोत्सव’ अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।इस वर्ष के समिट का विषय “विश्व नवीकरण के लिए आध्यात्मिक जागृति” नियत किया गया है।इस समिट में
 आंतरिक परिवर्तन, शांति और सामाजिक समरसता पर केंद्रित 18 से अधिक विशेष सत्र और कार्यशालाएं  आयोजित की जाएंगी, जिसमें 90 से अधिक प्रख्यात वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।इस 4 दिवसीय समिट में 130 से अधिक देशों के लगभग 6,500 से ज्यादा प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे है, जिनमें दुनिया भर के नीति निर्माता, आध्यात्मिक विचारक, शिक्षाविद और युवा नेता शामिल हैं।इस समिट का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, आध्यात्मिक जागृति, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के विचारकों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों और आध्यात्मिक नेताओं को एक मंच पर लाना है।इस वैश्विक सम्मेलन का इतिहास समय के साथ और अधिक व्यापक और प्रभावशाली हो गया है।जिसके शुरुआती दौर व उसके उद्देश्य में जाने तो ब्रह्मा कुमारीज़ संस्थान की स्थापना सन 1937 में हैदराबाद (वर्तमान पाकिस्तान) में हुई थी और सन 1950 में इस संस्था का मुख्यालय माउंट आबू में स्थानांतरित हुआ। संस्था ने वैश्विक स्तर पर मानवीय और आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए वार्षिक सम्मेलनों की शुरुआत की। सन 1980 के दशक में संयुक्त राष्ट्र  का गैर-सरकारी सदस्य  बनने के बाद वैश्विक स्तर पर ऐसे सम्मेलनों को और बड़ी पहचान मिली है।इस समिट के माध्यम से लोकतंत्र के चारों स्तंभों का समागम संभव हो सका है।अतीत में झांके तो  ग्लोबल समिट का इतिहास भी ऐतिहासिक रहा है,सन 2022 में हुई समिट का उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और कई गणमान्य हस्तियों द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन ने लोकतंत्र के चारों स्तंभों (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया) को विश्व शांति के मंच पर एक साथ लाने का काम किया है। 90 वर्षों के ब्रह्माकुमारीज के सफर को रेखांकित करती ग्लोबल समिट में भारत के प्रधानमंत्री सहित कई वैश्विक नेता भाग ले चुके है ,जिन्होंने संस्थान के प्राचीन सभ्यता के मूल्यों को दुनिया भर में फैलाने के प्रयासों की सराहना की।
बीते वर्ष अक्टूबर 2025 में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय “एकता और विश्वास: आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा” था। इस सम्मेलन में भारत, जर्मनी, चीन, नेपाल, थाईलैंड और मलेशिया सहित विभिन्न देशों के 6,000 से अधिक विद्वानों और नीति-निर्माताओं ने हिस्सा लिया था, इसमें पर्यावरण, अध्यात्म, व्यापार और मीडिया जैसे क्षेत्रों में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर मंथन किया गया था।उसी का परिणाम है ,जो इस वर्ष फिर ग्लोबल समिट के मंच पर दुनिया भर की चर्चित हस्तियां ब्रह्माकुमारीज की पवित्रता, शांति व सदभाव का रसपान करेगी।(लेखक ब्रह्माकुमारीज मिडियाविंग के आजीवन सदस्य व जाने माने पत्रकार है)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com