Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा द्वारा लिए गए चार निर्णय सार्वजनिक

 

काठमांडू, कार्तिक 14 – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की सचिवालय बैठक में शनिवार (14 कात्तिक) को विभिन्न निर्णय लिए गए। स्वयम्भू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक के चार निर्णय सार्वजनिक किए गए ।

बैठक का पहला निर्णय शुक्रवार (13 कात्तिक) को पत्रकारों की गिरफ्तारी और मीडिया संस्थान में प्रहरी के प्रवेश से संबंधित है। पार्टी ने अपने निर्णय में कहा है कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था, बहुलवाद, संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों तथा प्रेस और अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं करेगी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

निर्णय में कहा गया है, “मजबूत और जवाबदेह लोकतंत्र का आधारस्तंभ माने जाने वाले संचार क्षेत्र में 13 कात्तिक, 2083 को प्रहरी प्रशासन के माध्यम से की गई कुछ गतिविधियाँ संविधान और पार्टी के मूल आदर्शों के विपरीत हैं।”

निर्णय में आगे कहा गया है, “गैर-जिम्मेदाराना आदेश देने वाले व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर जाँच की जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सरकार को यह निर्देश देती है।”

बैठक के एक अन्य निर्णय में कहा गया है कि गंभीर अनियमितताओं और अनुचित साँठगाँठ की ऐसी घटनाओं, जिनमें कुछ न्यायाधीश भी शामिल हैं, ने न्यायपालिका की निष्पक्षता, तटस्थता और गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढें   बांस की कलात्मक बस्तुको बनाने वाले डोम समुदाय का पेशा पर संकट

इसके अलावे निर्णय में कहा गया है, “इससे न्यायपालिका के शुद्धीकरण और जवाबदेही के पक्ष में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी द्वारा स्थापना काल से उठाए जा रहे मुद्दों की और पुष्टि हुई है।”

इसमें आगे कहा गया है, “न्यायपालिका के भीतर व्याप्त इन विकृतियों का कानून सम्मत तरीके से समाधान करने के लिए संसद के माध्यम से ही निर्णायक कदम उठाए जाएँ। इस विषय को तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाने के लिए संसदीय दल को निर्देश दिया जाता है।”

यह भी पढें   'प्रतिभा खोज प्रतियोगिता' के परिणाम की घोषणा

पार्टी के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने जानकारी दी कि बैठक में रास्वपा के महामंत्री विपिन कुमार आचार्य के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल इसी कात्तिक महीने के अंतिम सप्ताह में चीन की यात्रा पर भेजने सहित अन्य निर्णय भी लिए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com