Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राह्मण समाज की 15 सूत्री मांगो को लेकर पटना में निकली मौन संकल्प पदयात्रा

 

माला मिश्रा / विराटनगर नेपाल ।

ब्राह्मण समाज की 15 सूत्री मांगों को लेकर लोकमंच के बैनर तले पटना में मौन संकल्प पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। अररिया जिले से भी बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
लोकमंच के संस्थापक आशीष कुमार झा उर्फ बब्बू झा के नेतृत्व में पदयात्रा की शुरुआत मिलर स्कूल मैदान से हुई। इसके बाद आयकर गोलंबर और विधानसभा क्षेत्र होते हुए पदयात्रा शहीद स्मारक पहुंची।
इस दौरान आशीष कुमार झा उर्फ बब्बू झा ने कहा कि मौन संकल्प पदयात्रा के माध्यम से समाज के लोगों ने लोकमंच को मजबूत करने और अपनी मांगों को पूरा कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज वोट बैंक नहीं, बल्कि बौद्धिक शक्ति है। समाज अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठाएगा।
उन्होंने महात्मा चंद्रशेखर आजाद, पंडित मदन मोहन मालवीय, आचार्य चाणक्य, महाकवि विद्यापति, बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाईं और डॉ. वीवी गिरि जैसी विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोकमंच समाज की आवाज बनकर उसके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
आयोजक संस्था लोकमंच की ओर से जारी अपील में समाज के सम्मान, अधिकारों तथा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय से जुड़े सवालों पर एकजुट होने का आह्वान किया गया था। पदयात्रा के माध्यम से सामूहिकता, एकजुटता और संवाद का संदेश देने का प्रयास किया गया।
आयोजकों ने इस पहल को समाज की संगठित अभिव्यक्ति तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com