Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख

 
काठमांडू, 4 नवंबर 2026 (बुधवार) । नेपाल सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) दानबहादुर कार्की को उनके पद से हटा दिया है। बुधवार को अचानक बुलाई गई मन्त्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
एक कैबिनेट मंत्री द्वारा दी गई जानकारी और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्की को आईजीपी के पद से मुक्त करते हुए उनकी जगह एआईजी मनोज केसी को नेपाल पुलिस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
वहीं, पद से हटाए गए दानबहादुर कार्की को अब प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मीडिया में लगातार ऐसी खबरें प्रकाशित हो रही थीं कि सरकार वर्तमान आईजीपी को हटाने की तैयारी कर रही है, जिस पर बुधवार को कैबिनेट ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com