Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोहलपुर में औद्योगिक व्यापार मेला तथा कोहलपुर पर्यटन महोत्सव का आरम्भ

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल, २०७२ फागुन ७ गते ।
Kohalpurबाके जिला के कोहलपुर में औद्योगिक व्यापार मेला तथा कोहलपुर पर्यटन महोत्सव का फागुन ६ गते को उद्घाटन करते हुये उद्योगमन्त्री सोमप्रसाद पाण्डेय ने कहा कि देश में अब आर्थिक क्रान्ति की आवश्यक है ।
मन्त्री सोम प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि मुलुक सभी प्रकार की क्रान्ति झेल रही है अब आर्थिक क्रान्ति की ही आवश्यकता है । मुलुक में संबिधान जारी होने की अवस्था में बन्द हड्ताल और आन्दोलन करने का कोई अर्थ नहीं कहते हुये उन्होंने कहा अब भी मुलुक को आर्थिक क्षति पहुचाने की सोच है तो बहुत बड़ी समस्या आ सकती है । उन्होंने कहा कोहलपुर मध्य और सुदूर के हब के रुप में रही है इस के विकास के लिये सरकार सदैव सकारात्मक रही है ।
कार्यक्रम में सांसद् दलबहादुर सुनार ने कहा आर्थिक क्रान्ति के विकास में सभी उद्योगी व्यवसायी जुट्ने की अवस्था आई है । विभिन्न आन्दोलन, बन्द हड्ताल से मुलुक की आर्थिक अवस्था कमजोर बन गई है अब निजी क्षेत्र से सहयोगी हाथ आगे बढाना जरुरी रही है । ‘मुुलुक के समग्र विकास के लिये उद्योगी व्यवसायियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है , नेपाल उद्योग बाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य सुनिलकुमार शर्मा ने कहा कि मुलुक की अर्थतन्त्र को चलायमान बनाने के लिये उद्योगी व्यवसायी की बडी भूमिका रही है । मुलुक को आर्थिक रुप में गतिशील बनाने के लिये निजी क्षेत्र लगानी करने के लिये तयार है लेकिन लगानी असुरक्षा के कारण समस्या है और मुलुक में हो रहे बन्द हड्ताल और आन्दोलन के कारण लगानी जोखिम उतना ही है राज्य को सुरक्षा की ग्यारेन्टी करना पडेगा तब यह सम्भव है । कोहलपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में नेपाली काँग्रेस के जिला सचिव तप्प पौडेल, नेकपा एमाले जिला अध्यक्ष अशोक कोइराला, नेपाल पत्रकार महासंघ के शाखा अध्यक्ष रुद्र सुवेदी लगायत लोगों ने बिचार रखा था ।
‘पश्चिम नेपाल को शान, हरित कोहलपुर हाम्रो पहिचान’ मूल नारा के साथ फगुन ६ गते से शुरु हुआ बाँके औद्योगिक ब्यापार मेला तथा कोहलपुर पर्यटन महोत्सव शुरु हुआ है । ‘पश्चिम नेपालको शान, हरित कोहलपुर हाम्रो पहिचान’ मूल नारा के साथ शुरु हुआ तीसरे संस्करण के मेला में ३ सौ २० स्टालें हंै । कोहलपुर व्यापार संघ के मुख्य आयोजना तथा नेपाल उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में शुरु हुआ है, उद्घाटन होने से पहले कोहलपुर में बिभिन्न प्रकार की झा“की सहित की वृहत् रैली कोहलपुर नगर परिक्रमा करके महोत्सव स्थल में पहु“ची थी । १० दिनों तक फागुन १६ गते तक चलने वाले महोत्सव में तीन लाख दर्शक अवलोकन करेंगे और ५ करोड़ से अधिक का आर्थिक कारोवार होने का लक्ष्य आयोजक ने लिया है । कोहलपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने कहा अब की बार कोहलपुर की पर्यटकीय सम्भावना को उजागर करना ही पहला उद्देश्य है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.