Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

फेरी हेप्यो इण्डियाले

 

गंगेश मिश्र, कपिलवस्तु
omओली जी की बात,
मोदी जी के साथ।
क्या करेंगे बात
लेकर ख़ूनी हाथ।
दिल्ली पहुँचते ही,
स्वागत् किया गया,
बधाई दिया गया
पर जमी नहीं कुछ बात।
हाथ था,
सुषमा जी का।
मोदी जी न आए थे,
मीडिया वाले बौराए से
लगे चिल्लाने
यस्तो कहाँ हुन्छ,
प्रधानमन्त्रीको स्वागत्
प्रधानमन्त्रीले गर्नुपर्छ,
फेरी हेप्यो इण्डियाले।
इन मीडिया वालों का,
स्वाभिमान तभी जगता है।
जब सामने,
इण्डिया होता है।
चाइना के सस्ते सामानों ने,
इनके स्वाभिमान को भी
सस्ता कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.