फ़िर से धरती होगी लाल……… : गंगेश मिश्र
फ़िर से धरती होगी लाल……… गंगेश मिश्र
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
फ़िर उमड़ेगा,
जनसैलाब;
हक़ के ख़ातिर।
फ़िर धधकेगी,
क्रांति की ज्वाला;
हक़ के ख़ातिर।
बुझी नहीं है,
सुलग रही है,
अन्दर ही अन्दर;
जो आग।
मानवता को रौंद,
लगाया,
सत्ता ने दामन पर,
जो दाग़।
फ़िर से धरती,
होगी लाल;
हक़ के ख़ातिर।
माँ, बेटे,
पत्नी की आहें,
खोई-खोई,
ग़मगीन निगाहें;
खोज रहे हैं,
तड़प रहे हैं।
ज़ख़्म हरे हैं,
भरे नहीं फ़िर;
फ़िर उभरेंगे;
हक़ के ख़ातिर।
कपिलबस्तु |



