Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री को राजीनामा देने के लिए माओवादी केन्द्र ने दोपहर तीन बजेतक का अल्टिमेटम दिया

काठमाण्डू, २९ अषाढ
माओवादी केन्द्र के कुछ देर पहले सम्पन्न संसदीय दल की बैठक ने प्रधानमन्त्री केपी ओली को राजीनामा देने के लिए आज दोपहर तीन बजे तक का अल्टिमेटम दिया है ।
सुत्रों के मुताविक अल्टिमेटम देते हुए बैठक ने तीन बजे तक भी राजीनामा न आने पर कांग्रेस के साथ मिलकर संसद मे अविश्वास का प्रस्ताव ले जाने का निर्णय किया गया है ।
इस से पहले केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक ने भी प्रधानमन्त्री का राजीनामा मांगा था साथ ही माओवादी के साथ हुए ७ बुँदे सहमति अनुमोदन किया था । यद्यपि कांग्रेस ने ७ बुँदे अनुमोदन करने के पश्चात अब माओवादी तथा कांग्रेस की सरकार बन्ने की संभावना दिख रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.