Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राजील की सबसे बडी महिला ड्रग माफिया

 

brazil-3_1470577504

राक्वेल डी ओलिविएरा को दुनिया ब्राजील की सबसे खतरनाक फीमेल ड्रग माफिया के तौर पर जानती है। वो अपने दुश्मनों को जमीन में जिंदा दफनाने के लिए मशहूर है। बचपन में वेश्यालय में बेचे के बाद से उसके माफिया बनने की कहानी शुरू हुई। हालांकि, अब वो तीन बच्चों की मां है और आम इंसानों जैसी जिंदगी जी रही है। राक्वेल ने अपनी बुक ‘नंबर वन’ में लाइफ के कई अनसुने पहलुओं के बारे में बताया है।
राक्वेल ने अपनी किताब में खुलासा किया था कि उसकी दादी ने बचपन में उसे गैंगस्टर को बेच दिया था, जो गैरकानूनी लॉटरी चलाता था।
इसके बाद वो वेश्यालय में काम जरूर करती थी, लेकिन उसने खुद को इस धंधे का हिस्सा नहीं बनने दिया।
राक्वेल ने बताया था कि ब्रोथल मालिक के उसूल थे कि किसी भी लड़की को प्रॉस्टिट्यूशन के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
बुक के मुताबिक, 11 साल की उम्र में ही वो ड्रग्स की दुनिया से जुड़ गई और बुरी तरह ड्रग्स की आदी भी हो गई।
11 साल की उम्र में ही उसके गॉडफॉदर ने उसे बंदूक थमा दी थी और 15 में तो उस पर मर्डर का आरोप लग चुका था।
ड्रग डीलिंग के दौरान रेप की कोशिश करने वाले एक शख्स की उसने हत्या कर दी थी।
राक्वेल ने अपनी किताब में लिखा है कि उस नहीं मालूम कि उसने पूरी लाइफ में कितने लोगों का मर्डर किया।
वो अपने दुश्मनों को जमीन में जिंदा दफनाने के लिए मशहूर रही। वो खुद उनसे ही कब्र खुदवाती थी, जिन्हें दफनाना होता था।

यह भी पढें   पीटर माग्यार बने हंगरी के नए प्रधानमंत्री

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.