Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाक पड़ोसियों के लिए खतरा

pakistan_1470550798
वॉशिंगटन. आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान से अमेरिका ने कहा है कि वह पड़ोसियों के लिए खतरा बने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे। पाकिस्तान भारत में आतंकी हमले करने वालों को शरण दे रहा है। वह कश्मीर में आतंकी हमले करने वालों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ और ‘शहीद’ बता रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकियों के मामले में चयनित दृष्टिकोण न अपनाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने कुछ ठोस कदम तो उठाए हैं लेकिन उसे और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जिनसे उसके अपने नागरिकों और देश की स्थिरता को खतरा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.