Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस, आजादी का जश्न मुबारक या जंग का एलान

 
काठमाण्डू, १४ अगस्त ।।
आज पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है जिसके अवसर पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने  रविवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में हुए कार्यक्रम में कहा, ूइस साल के जश्न(ए(आज़ादी को कश्मीर की आज़ादी के नाम करते हैं।
pakistan1
उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ हमेशा संबंध सुधारने की कोशिश की , साथ ही उन्होंने ुअंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग करने में नाकाम रहनेु पर मोदी सरकार को भी घेरा।
सूत्रों के अनुसार, जम्मू(कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। भारतीय सेना भी फायरिंग का जवाब दे रही हैं। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है। फायरिंग में 50 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना सुबह 3 बजे नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाक सैनिकों ने छह गांवों और सीमा चौकियों को निशाना बनाया।
दूसरी तरफ खबरें हैं कि वाघा सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ के जवानों को मिठाइयां तोहफे में दी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.