नेपाल व चीन के बीच दो पक्षीय वार्ता
काठमाण्डू, १६ अगस्त ।
विगत कुछ दिनों से नेपाल में पडोसी देशों के प्रति नीति व सोच में अन्तर को देखा जा सकता है जो कि सकारात्मक है । इसी क्रम में नेपाल के उप प्रधान मंत्री कृष्ण बहादुर महरा, चीन के विदेश मंत्री यांग यीसंग के साथ भेट वार्ता की । यह वार्ता दोनों देशों के पक्ष में होगी । महरा नें चीन के राष्ट्रपति को व प्रधानमंत्री को नेपाल के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया है । सूत्रों के अनुसार भारत के राष्ट्रपति भी नेपाल भ्रमण के लिए आ सकते हैं ।

