Sun. Mar 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार से वार्ता के लिए मधेसी मोर्चे की समीति गठन

काठमांडू, २५ अगस्त । 
 संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चे नें सरकार के साथ वार्ता करने के लिए, तीन सदस्यीय समीति का गठन किया है । इस समीति में तराई मधेस सद्भावना पार्टी के वरिष्ठ नेता राम नरेश राय सद्भावना पार्टी के महासचिव मनीष कुमार सुमन सदस्य के रुप में हैं । 
morcha
तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में, मधेस आन्दोलन में शहादत प्राप्त लोगों को शहीद की श्रेणी में रखने की मांग होगी जिसमें अभी भी लगभग १२ लोग बाकी ही हैं ।  सदस्य मनीष के अनुसार घायलों के क्षति पूर्ति के लिए भी वार्ता की जाएगी । समीति के सदस्य सुमन के अनुसार, बैठक नें संविधान संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए आवश्यक वातावरण के बढाने के लिए भी सरकार से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *