महिला संघ का तीसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरु
काठमांडू, भाद्र २९
नेपाली कांग्रेस की भातृ संस्था नेपाल महिला संघ का तीसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से काठमांडू में शरु होन जा रही है ।
महिला सशक्तिकरण के चार निकास, समान सहभागिता, शान्ति, समृद्धि एवम् संवैधानिक विकास सहित के मूल नारा के साथ शुरु किया जा रहा महाधिवेशन ३१ गते तक जारी रहेगी ।

अध्यक्ष डीना सङग्रौला ने बताया महाधिवेशन में देशभर से आनेवाले तकरिबन २ हजार २ सौ प्रतिनिधियों को खाना तथा उचित आवास व्यवस्था करदिया गया है, तथा निर्वाचन विद्युतीय मतदान मशिन से होगी ।
महाधिवेशन अन्तर्गत निर्वाचन प्रान्तीय संरचना अनुरुप ५१ सदस्यीय होगी । संघ के अध्यक्ष पद के लिए उमा रेग्मी तथा मीना पाण्डे बीच स्पर्धा होने बाली है । रेग्मी सभापति शेरबहादुर देउवा पक्ष की है वहीं पाण्डे नेता रामचन्द्र पौडेल पक्ष की । दोनो ने अपनी उमेदवारी घोषणा कर दिया है ।

