Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक में

 
17_09_2016-abhishekrecord
अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक में 12 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बार पब्लिक के सामने नजर आने वाले स्टार के रूप में शामिल हुआ है।

नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन ने लंबे करियर में अपने अभिनय से कम ही लोगों का दिल जीता होगा, लेकिन आपको ये जानकर खुशी होगी कि जूनियर बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। जी हां अभिषेक का नाम गिनीज बुक में 12 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बार पब्लिक के सामने नजर आने वाले स्टार के रूप में शामिल हुआ है।

अभिषेक साल 2009 में आई अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के दौरान 12 घंटे में लगातार 7 शहरों में नजर आए, जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। यह भी बता दें कि इस काम के लिए अपने प्राइवेट जेट और कार से उन्होंने करीब 1800 किलोमीटर की दूरी तय की।बता दें इस मामले में अभिषेक ने हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को भी मात दे दी, जो साल 2004 में अपनी फिल्म ‘आई, रोबॉट’ के प्रमोशन के दौरान दो घंटे में तीन बार पब्लिक के सामने नजर आए थे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *