संयुक्त मधेशी विद्यार्थी मोर्चा द्वारा जनचेतना सभा का कल आयोजन
आश्विन ३गते

संयुक्त मधेशी विद्यार्थी मोर्चा ने चिकित्साशास्त्र अध्ययन संस्थान में दवाब देने हेतु कल जनचेतना सभा करने का निर्णय किया है और अपील की है कि दिनांक ४ गते महाराजगंज अध्ययन संस्थान में सहभागी होकर इसे सफल करें । ज्ञात हो कि चिकित्साशास्त्र ने कई कारण को दिखाते हुए इस सत्र से समानुपाती, समावेशी सिद्धान्त लागु न करने की घोषणा की है । इस निर्णय का विरोध संयुक्त मधेशी विद्यार्थी मोर्चा करती आ रही है ।

