Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान और मधेश मुक्ति का सवाल विषयक अन्तरक्रिया सम्पन्न

 

वीरगंज ४ असोज ।
नेकपा माओवादी केन्द्र की आयोजना में बीरगंज के बाल कल्याण गृह में नेपाल का संविधान २०७२ और मधेश मुक्ति का सवाल विषयक एक दिने अन्तरक्रिया कार्यक्रम मंगलवार सम्पन्न ह’आ है । नेकपा माओवादी केन्द्र के केन्द्रीय सदस्य पि.एल.श्रेष्ठ की अध्यक्षता में उक्त अन्तरक्रिया कार्यक्रम सम्पन्न ह’आ है । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी नेकपा माओवादी केन्द्र के पोलिट ब्युरो सदस्य छोटेलाल यादव ने कहा कि मधेश मुक्ति और मधेशी के विकास के लिए वर्तमान संविधान २०७२ उपयुक्त है । शोषित,उत्पीडित के लिए अधिकार संविधान ने सुनिश्चित किया है पर असंत’ष्टि स्वाभाविक है । कार्यक्रम में नेकपा माओवादी केन्द्र के केन्द्रीय सदस्य सिरोमणि सापकोटा,शेख चाँदतारा, निवर्तमान सेक्रेटरी शम्भुपाल, अखिल क्रान्तिकारी के केन्द्रीय सचिव सन्तोषराज घिमिरे, अखिल क्रान्तिकारी के पर्सा जिल्ला ईन्चार्ज प्रभाकर गुप्ता, जिल्ला अध्यक्ष सुनिल रौनियार लगायत सबने अपने मन्तव्य रखा । इसी तरह प्रेस सेन्टर नेपाल २ नम्बर प्रदेश के सह–संयोजक दिपक गौतम, सदभावना पार्टी के केन्द्रीय महासचिव शिवपटेल,संघिय समाजवादी फोरम की केन्द्रीय सदस्य करिमा बेगम, सदभावना पार्टी महिला की केन्द्रीय उपाध्यक्ष मुनि श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रेखा साह, आसिद की उपस्थिति थी । कार्यक्रम का संचालन नेकपा माओवादी केन्द्र के केन्द्रीय सदस्य प्रभु यादव ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *