भारत के साथ बढ़े तनाव को लेकर पाकिस्तान में हलचल
उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव को लेकर पाकिस्तान में हलचल
दिख रही है। पाकिस्तान मीडिया में भारत की कोल्ड वॉर स्ट्रैटजी की खबरें चल रही हैं। सिक्युरिटी के मद्देनजर एयरफोर्स को जवाबी कार्रवाई के लिए अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही नॉर्दर्न इलाके गिलगित, स्कर्दू और चितराल की सभी फ्लाइट्स (आने-जाने वाली) कैंसल कर दी गई हैं। ये इलाके लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से सटे हुए हैं। पाक ने अपने कई हाईवे भी बंद कर दिए हैं। उधर, मंगलवार रात नवाज शरीफ ने आर्मी चीफ राहील शरीफ को फोन किया और एलओसी पर बढ़ते तनाव और हालात पर चर्चा की।
दिख रही है। पाकिस्तान मीडिया में भारत की कोल्ड वॉर स्ट्रैटजी की खबरें चल रही हैं। सिक्युरिटी के मद्देनजर एयरफोर्स को जवाबी कार्रवाई के लिए अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही नॉर्दर्न इलाके गिलगित, स्कर्दू और चितराल की सभी फ्लाइट्स (आने-जाने वाली) कैंसल कर दी गई हैं। ये इलाके लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से सटे हुए हैं। पाक ने अपने कई हाईवे भी बंद कर दिए हैं। उधर, मंगलवार रात नवाज शरीफ ने आर्मी चीफ राहील शरीफ को फोन किया और एलओसी पर बढ़ते तनाव और हालात पर चर्चा की। पाक मीडिया में खबरें हैं कि उड़ी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वॉर के पहले फेज की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
– ऐसे ही दावों के बाद पाकिस्तान ने आर्मी को किसी भी हमले के लिए तैयार रहने को कहा है।
– पाक आर्मी के सूत्रों के हवाले से जियो न्यूज ने लिखा, ”अगर कोई हमला होता है तो पाकिस्तानी सेना मुंहतोड़ जबाव देगी और भारत को रेड लाइन क्रॉस नहीं करने देगी।”

फ्लाइट्स कैंसल, हाईवे किए बंद
– पाकिस्तान ने सुरक्षा को देखते हुए कई हाईवे बंद कर दिए हैं और गिलगित, स्कर्दू और चितराल की ओर आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी कैंसल कर दी हैं।
– पीआईए के स्पोक्सपर्सन दानियाल गिलानी के मुताबिक, सिविल एविएशन ने एयरस्पेस की पाबंदियों के चलते उत्तरी इलाके की फ्लाइट्स कैंसल की हैं।