मधेश अपना सरकार खुद बनाने मे सक्षम है : मधेशी मोर्चा की चेतावनी
मनोज बनैता, सिरहा, १७ मार्च । संविधान संशोधन ना होने तक चुनाव किसी भी हालत मे असफल करने का मोर्चा ने चेतावनी दी है । सरकार ने १६ मार्च से गाउँपालिका, नगरपालिका और जिला समन्वय समिति कार्यान्वयन के काम को आगे बढाने का निर्देशन देते ही संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा सिरहा ने विरोध जताया है | साथ ही मोर्चाका सिरहा अध्यक्ष कृष्णबहादुर यादव ने जिला और नगरवासी को असहयोग आन्दोलन मे साथ देने को अपिल भी किया है । ‘सरकारद्धारा किया गया स्थानीय तह पुर्नसंरचना को मोर्चा ने अस्विकार कर दिया है । सिरहा मोर्चा का कहना है कि हमारे द्वारा अस्वीकार किए गये स्थानीय तह का कार्यान्वयन के दिशा मे लाना सरकार की भुल है । असहयोग आन्दोलन के तहत सिरहा के मोर्चा ने लाहान, सुखिपुर,लक्ष्मीपुर पतारी, धनगढी लगायत विभिन्न जिविस,नगरपालिका के कार्यालय प्रमुख और प्रशासन शाखा मे तालाबन्दी की है ।
इसके साथ ही सप्तरी जिला मे भी राजविराज लगायत विभिन्न जिविस, नगरपालिका के कार्यालय मे तालाबन्दी की खबर है । नेपाल सरकार द्धारा जारी कियागया संविधान ने मधेशी, आदिवासी, जनजाती, थारु, मुस्लिम,महिला लगायत के अल्पसंख्यक समुदाय का अधिकार छिनने का आरोप है । सदभावना पार्टी के सहमहासचिव राजु गुप्ता का कहना है कि सरकार द्धारा स्थानीय तह के पुर्नसंरचना एक नौटंकी है सरकार का मुख्य उदेश्य संघीयता को खतम करना है । गुप्ता के अनुसार परिमार्जित संविधान संशोधन विना किसी भी प्रकार का चुनाव मधेश और मधेशी को मन्जुर नही है और सरकार द्धारा २०७४ बैशाख ३१ गते घोषणा कियागया चुनाव बस एक दिवा स्वप्न है । इसीतरह वैध समुह का यूवा नेता विजय गुप्ता के अनुसार सरकार द्वारा मधेश और मधेशी को बारम्बार गुमराह करने की साजिस का अब पर्दाफास होगा । उनहोने कहा कि असहयोग आन्दोलन सरकार को अपने बालहठ छोडने को मजबुर करदेगी । संघिय समाजवादी फोरम का यूवा नेता दिपेश यादव का कहना है कि सरकार चाहे जितना उस्काले पर मोर्चा का आन्दोलन शान्तिपूर्ण रहेगा । उन्होंने कहा की अभी भी वक्त है सरकार सम्भल लें वरना मधेश अपना सरकार खुद बनाने मे सक्षम है ।


