Mon. Dec 8th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनाक्षी की तारीफ क्यों नहीं करते सलमान?

दबंग की सुपरहिट जोड़ी सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा इसके सीक्वल में भी काम कर रहे हैं। दबंग के समय सोनाक्षी नई नवेली हीरोइन थीं, अब वे स्टार बन चुकी हैं। आत्मविश्वास आ चुका है। पहले से बेहतर अभिनय वे करती हैं।

PR
दबंग 2 के लिए जब भी वे अच्छा शॉट देती हैं तो पूरी यूनिट ताली बजाती है, लेकिन सोनाक्षी की तारीफ करने के लिए सलमान का मुंह नहीं खुलता। आखिर सोनाक्षी ने एक दिन हिम्मत जुटाकर सल्लू से पूछ ही लिया कि क्या सलमान को उनका अभिनय अच्छा नहीं लग रहा है?

सलमान का उस दिन मूड अच्छा था। सोनाक्षी की बात का बुरा न मानते हुए उन्होंने आखिर बता ही दिया कि वे सोनाक्षी की प्रशंसा में कंजूसी क्यों बरतते हैं। सलमान ने क्या कहा, ये आप भी जान लीजिए।

सल्लू ने सोनाक्षी को बताया कि यदि वे तारीफ करेंगे तो वह (सोनाक्षी) आसमान में उड़ने लगेंगी, जमीन से दो फीट ऊपर चलने लगेंगी, घमंड करने लगेंगी और यह बात उनके करियर के लिए घातक हो सकती है। लिहाजा सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से प्रभावित होने के बावजूद वे सोनाक्षी की तारीफ नहीं करते हैं।

सोनाक्षी यह जवाब पाकर बड़ी खुश हुईं। उन्हें लगा कि सलमान अभी भी उनके शुभचिंतक बने हुए हैं। वे सोनाक्षी तथा उसके करियर के बारे में सोचते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *