Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतशुल्क के कारण बंद हो रही है जूटमिल

Rajkumar golchha
 

एक समय ऐसा था, जब नेपाल के औद्योगिक नगरी विराटनगर में दर्जनों जूटमिल निर्वाध रूपसे संचालन में थी । नेपाल भारत के हजारों लोग इन मिलों में काम करते थे । लोडसेडिंग, हड़ताल, राजनीतिक अस्थितरता के कारण आधा दर्जन मिलें पहले ही बंद हो चूके हैं । जो संचालन में है, वह भी बंद के कगार पर है । इसी सन्दर्भ में हिमालिनी की संवाददाता माला मिश्रा ने नेपाल जूटमिल एसोशिएसन के अध्यक्ष राजकुमार गोल्छा से बातचीत की । प्रस्तुत है– बातचीत का संपादित अंश–
० जूटमिल बंद हो रहे हैं, क्या कारण है ?
– कारण तो कई हैं । लेकिन मुख्य कारण तीन माह पूर्व भारत सरकार का एक फरमान है, जिसके चलते फैक्ट्री बंद करने पर विवश हो रहे हैं

Rajkumar golchha
राजकुमार गोल्छा


० क्या है वह फरमान ?
– तीन माह पूर्व भारत सरकार के सेन्ट्रल एक्साइज द्वारा जूट से उत्पादित बोरे व अन्य सामग्रियां पर १२.५ प्रतिशत (सीभीडी) अन्तशुल्क के साथ–साथ डम्पींग ड्यूटी लगा दी । नये कर थोपे जाने के बाद फैक्ट्री बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रहा ।
० यह ड्यूटी हटाने के लिए पहल की या नहीं ?
– जी, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल जी से हम सभी जूटमिल के संचालकों ने मिल कर अपनी समस्याएं रखी हैं ।
० ड्यूटी लगाने की वजह क्या हो सकती है ?
– पता नहीं । भारत में उत्पादित जूट के अनुपात में हम तीन प्रतिशत भी निर्यात नहीं कर पाते हैं । हमारे यहाँ से निर्यात होने वाले जूट से बने बोरा व अन्य सामग्रियां भारतीय बाजार में समुद्र से एक लोटा पानी निकालने के समान है ।
० अब क्या करेंगे ?
– फिलहाल तो मजदूर की कटौती कर रहे हैं । अगर इसमें सुधार नहीं हुआ, तो धीरे–धीरे मील बंद करने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं रह जाता है ।
० भारतीय सरकार को ध्यान आकृष्ट हेतु कहां तक पहल की गई है ?
– जी, हमलोग भारत सरकार के जूट कमिश्नर (कलकत्ता) को गुहार लगा चुके हैं । इसके अलावा भारतीय दूतावास को भी अवगत करा चुके हैं । हमारा कहना है कि मील बंद होने से बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे ।
० सुनते है कि आपके कारखाना में अधिकांश मजदूर भारतीय हैं ?
– जी, सही कहा आपने । हमारे कारखाना में अधिकांश मजदूर भारतीय हैं । मिल के पाट–पूर्जे भारत से आते हैं । ७० प्रतिशत कच्चा जूट भारत के किसान उपलब्ध कराते हैं । इससे तैयार किया गया जूट के बोरे का निर्यात भी भारतीय बाजार में होता है ।
० अंत में कुछ कहना चाहेंगे आप ?
– हम लोग भारत सरकार को बताना चाह रहे हैं कि लगभग सात दशक पूर्व भारत के सहयोग से ही नेपाल में जूट मिलों की स्थापना हुई थी । यह कर लागू करना भारत–नेपाल के बीच पूर्व में हुई संधि की एक तरफ से अवहेलना भी है । नये अन्तशुल्क कर लगाने से हमलोग भारतीय बाजार में टीक नहीं पायेंगे । मिल बंद होता है, तो बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे । हम लोग भारत सरकार का नये आदेश पर पुनः विचार करने हेतु ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed