Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में आ जाएगा अकाल

FILE

भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग भूखमरी से घिर जाएंगे। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

‘इंटरनेशनल फिजीशियन फॉर द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वार’ से जुड़ी डॉक्टर इरा हेफांद ने कहा कि इस अध्ययन का भयावह पहलू यह भी है और इससे परमाणु हथियारों को लेकर सोच में बुनियादी बदलाव करने की जरूरत है।

अध्ययन में कहा गया है कि परमाणु हथियारों से बहुत नुकसान होगा और वैश्विक स्तर पर प्रदूषण भी होगा, इस कारण खाद्यान्न की पैदावार प्रभावित होगी। इसमें कहा गया है कि युद्ध क्षेत्रीय होने पर भी इसका असर अमेरिका एवं चीन जैसे देशों पर पड़ेगा। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed