Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गाय के दूध से मुस्लिम रोजेदारों ने खोला अपना रोजा


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ मई ।
नवरात्र के दिनों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दी गई फलाहार पार्टी सुर्खियों में रही थी । गंगाजमुनी तहजीब के शहर वाराणसी में रमजान के पहले दिन गाय के दूध के साथ दी गई इफ्तार पार्टी अब चर्चा में है । रोजेदारों ने गाय के दूध के साथ रोजा खोला । राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की ओर से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिमों के साथ हिंदू भी शामिल हुए ।

यह भी पढें   नेता प्रदीप यादव नेकपा एमाले में

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने पूर्वांचल में २०० जगहों पर इस खास इफ्तार पार्टी का आयोजन किया । इनमें ३० जगह वाराणसी में हैं । दावा किया जा रहा है कि पूरे देश में ३००० स्थानों पर गाय के दूध के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । वाराणसी में आगे होने वाली इफ्तार पार्टियों में गाय के दूध से बने और व्यंजनों को भी शामिल किया जाएगा ।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सदस्य राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक वाराणसी की जमीन से मुसलमानों ने एक संदेश दिया है, जिसे राजनीतिज्ञों को समझना होगा ।

रोजेदार मोहम्मद अजरूद्दीन का कहना है कि गाय का दूध जितना मीठा होता है, उतना ही पौष्टिक भी । अजरूद्दीन के मुताबिक वाराणसी से निकले सौहार्द के संदेश की गूंज दूर–दूर तक सुनाई देगी ।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच वो संगठन है जिसका दावा है कि वो मुसलमानों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीब लाने का काम कर रहा है ।एजेन्सी

यह भी पढें   आज काठमांडू के इन स्थानों में बिजली नहीं रहेगी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *