Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी रामदेव ने कहा मुझे जला दो तो भी नहीं बदलूंगा बयान

 

ई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। बाबा रामदेव ने इस मुद्दे पर आज ग्वालियर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘जो लोग बाबा को गालियां दे रहे हैं, उन्हें उनके घर में गालियां मिल रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जो मैं कह रहा हूं वह चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है। तब किसी ने हंगामा नहीं किया। 182 सांसद चुनाव आयोग में हलफनामा दायर कर स्वीकार कर चुके हैं कि उन पर गंभीर मामले दर्ज हैं।’
एक सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा, ‘लोग मेरे बयान के लिए चाहे मेरा पुतला जलाएं या मुझे ही जला दें, मैं अपनी बात पर कायम हूं।’ लालू ने बुधवार को कहा था कि बाबा ‘मेंटल’ हो गए हैं। लेकिन जब स्वामी रामदेव के बयान पर लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बाबा ने क्या गलत कहा है। उन्होंने किसी एक नेता का नाम तो नहीं लिया है।’
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव ने बाबा के उस बयान पर ऐतराज जताया था, जिसमें योग गुरु ने मंगलवार को भिलाई में कहा था, ‘संसद में लुटेरे, हत्यारे व जाहिल बैठे हैं। सत्ता की कुर्सी पर इंसान की शक्ल में हैवान हैं। हमने उन्हें कुर्सी पर बैठाया है। लेकिन वो सत्ता चलाने की पात्रता नहीं रखते। वे लोग किसानों और मजदूरों से हमदर्दी नहीं रखते। वे देश इसलिए चला रहे, क्योंकि हमने ऐसा ही सिस्टम बनाया है। हमने मान लिया है कि 543 रोगी हिंदुस्तान चलाएंगे। हालांकि उनमें कुछ अच्छे भी हैं। हमें संसद को बचाना होगा।’
मंगलवार को दुर्ग से काले धन के खिलाफ राष्ट्रीय स्वाभिमान यात्रा का तीसरा चरण शुरू करते हुए पहले ही दिन बाबा रामदेव ने विवादित बयान दिया। इस बीच, अन्ना ने भी बाबा रामदेव के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सांसदों की सच्चाई सामने आने लगी हैं।
लेकिन बाबा के बयान पर बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत ज़्यादातर दलों के नेताओं ने संसद और उससे बाहर तीखा ऐतराज जाहिर किया। मीरा कुमार ने कहा कि ‘संविधान ने संसद और सांसदों को कुछ जिम्मेदारी और गरिमा सौंपी हैं। हम सबको इसका मान रखना होगा।’ सपा सांसद शैलेंद्र कुमार ने बाबा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि सांसदों को चोर, ठग, बलात्कारी और हत्यारा कहा जा रहा है। सभी दलों ने उनका समर्थन किया। संसद के विशेषाधिकार कानून के तहत रामदेव के खिलाफ नोटिस जारी हो सकता है। फैसला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को करना है। सदन रामदेव के जवाब से संतुष्ट हुआ तो कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई की भी अनुशंसा हो सकती है।
विरोध में सांसद
संविधान सबसे ऊपर है। उसने संसद और सांसदों को कुछ जिम्मेदारी और गरिमा सौंपी हैं। हम सबको इसका मान रखना होगा। मीरा कुमार, लोकसभा अध्यक्ष
सांसदों का चरित्र हनन करना सही नहीं है। सांसद को 15 लाख लोगों का विश्वास हासिल होता है। जगदंबिका पाल, कांग्रेस सांसद
संसद और सांसदों का अपमान करना फैशन होता जा रहा है। होड़ इस बात की लगी है कि यह काम कौन अधिक करता है। यशवंत सिन्हा, भाजपा नेता
रामदेव मेंटल केस हो गए हैं। ये सब के सब फ्रस्ट्रेटेड लोग हैं। इनके बोलने से कुछ नहीं होगा। लालू यादव, राजद नेता
रामदेव ठीक कह रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। राबड़ी देवी, लालू की पत्नी Source: Bhaskar news network

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed