सी. के.राऊत का हुआ मधेश में जोरदार स्वागत।
देशबन्धु , ठूठीबारी,महराजगंज | स्वतंत्र मधेश गठबंधन के केंद्रीय संयोजक डॉ सी के राऊत का आगमन मंगलवार को नवलपरासी में हुआ | उन्होंने नवलपरासी के पाल्ही भगवती,व् गुरु गोरखनाथ मंदिर गोपालपुर में दर्शन भी किया।श् री राऊत का इस क्षेत्र में प्रथम आगमन पर नवलपरासी में भव्य स्वागत के साथ मधेशी युवाओं ने सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल जुलुस निकाल कर स्वागत किया। श्री राउत का स्वागत बैरिहवा, बेलासपुर, कुशमा, हरपुर, महेशपुर व् गोपालपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया।उनके साथ केंद्रीय सदस्य कैलाश महतो व् जिला कार्यसमिति सदस्य विजय यादव भी थे ।श्री राउत ने मधेश आंदोलन में शहीद जगदीश पासवान की मूर्ति पर महेशपुर में माल्यार्पण कर गोपालपुर गुरु गोरखनाथ मंदिर पर दर्शन किया। इस दौरान मधेशी युवाओं का जोश देखने लायक था। मधेसी युवा पुरे रास्ते सी के आओ देश बचाओ के नारे से गुंजयमान करते रहे। महिलाओं ने भी स्वतंत्र मधेस गठबंधन के पुरोधा सीके राऊत को अपना आशीर्वाद दिया। केंद्रीय सदस्य कैलाश महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मधेश को समृद्ध होने के लिए मधेश को आजाद होना पड़ेगा। नेपाल हमारा पडोसी देश है पडोसी से अधिकार नही माँगा जा सकता। इस लिए हम सभी लोग एकजुट हो मधेश को स्वतंत्र करने के शान्ति पूर्ण अभियान में सम्मिलित हो आगे बढे। साथ ही मधेशी युवाओ और महिलाओं से आगे बढ़ने के लिए आह्वान भी किया।
उक्त अवसर पर देशबन्धु , अशोक चौधरी, राजू सहानी, भूपेंद्र यादव, राजू अंसारी, जामिन अली, शम्भू गुप्ता , कमलेश गुप्ता, टिन्नी निगम, प्रकाश पासवान, सुरेश गुप्ता, संजय जायसवाल, गोविन्द गुप्ता, गंगाधर यादव, धीरेन्द्र गिरी,केदार गिरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पुरे कार्यक्रम नेपाली प्रशाशन की उपस्तिथि रही।