Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी हेतु काँग्रेस ने आह्वान किया बैठक

४ सावन, काठमाडौं ।

नेपाली कांग्रेस ने तीसरे चरण की चुनाव की तैयारी के लिए दो नम्बर प्रदेश के केन्द्रीय सदस्य और जिला सभापतियों की बैठक बुलाई है ।

चुनाव के विषय में विचार विमर्श करने के लिए गुरुवार सुबह नौ बजे बैठक बुलाइ गइ है ।

बैठक में प्रदेश नम्बर २ के केन्द्रीय सदस्य, जिला सभापति, सांसद, पूर्वसांसद, जिला सभापति के निकटतम प्रतिस्पर्धी, क्षेत्रीय सभापति और दूसरे संविधान सभा चुनाव के प्रत्यक्ष की ओर से उम्मीदवारों के प्रत्यासियों को बुलाया गया है ।

यह भी पढें   देउवा विशेष महाधिवेशन पक्ष के साथ बातचीत करने की तैयारी में

बैठक में सभापति शेरबहादुर देउवा और पार्टी पदाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देशन देने की जानकारी कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल ने दी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *