Fri. Mar 29th, 2024

२३ अगस्त काठमान्डू



प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा बुधबार राजकीय भ्रमण में भारत जा रहे हैं ।  प्रधानमन्त्री देउवा अाज सुबह १०ः३० बजे नेपाल एयरलायन्स के  विमान से भारत प्रस्थान कर रहे हैं ।

देउवा  भारतीय प्रतिपक्षी एवं सत्तारुढ दल के नेताअाें के साथ  बुधबार मिलेंगे । देउवा गुरुवार दिल्ली में उच्चस्तरीय राजनीतिक भेटवार्ता करेंगे । परराष्ट्र मन्त्रालय के अनुसार वाे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अाैर उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडु के साथ भी  शिष्टाचार मुलाकात करने वाले हैं ।

देउवा भारतीय समकक्षी नरेन्द्र मोदी  के साथ  हैदरावाद हाउस में प्रतिनिधिमण्डल स्तर में  वार्ता तथा आधा घन्टा एकल मुलाकात करेंगे ।  इसके साथ ही  देउवा विदेशमन्त्री सुष्मा स्वराज, गृहमन्त्री राजनाथ सिंह अादि से भी गुरुवार मुलाकात करेंगे ।

भ्रमण दल में देउवा पत्नी आरजु, उपप्रधान तथा परराष्ट्रमन्त्री कृष्णबहादुर महरा, अर्थमन्त्री ज्ञानेन्द्र कार्की, पर्यटनमन्त्री जितेन्द्र देव, उद्योगमन्त्री मीन विश्वकर्मा अादि ६० व्यक्ति हैं। परराष्ट्रमन्त्री महरा ने कहा है कि भारत के साथ  विगत में हुई   सहमति अाैर सम्झौता काे  कार्यान्वयन  पर विचार विमर्श किया जाएगा ।



About Author

यह भी पढें   तेली कल्याण समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...
%d bloggers like this: