Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या

 

बेंगलुरु, प्रेट्र।

६ सितम्बर

हिंदुत्ववादी राजनीति की घाेर विरोधी माने जाने वाली वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। कर्नाटक के पुलिस प्रमुख आरके दत्ता ने बताया कि बेंगलुरु के राज राजेश्वरी नगर स्थित लंकेश के निवास के बाहर ही अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मारी है। दत्ता ने बताया कि हाल की उनकी मुलाकातों में गौरी ने कभी भी अपनी जान को खतरा होने की बात नहीं कही थी। जब उनसे पूछा गया कि गौरी लंकेश की हत्या कौन कर सकता है, तो उन्होंने कहा कोई भी अनुमान लगाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले जांच हो जाने दीजिये।

यह भी पढें   सरकार नहीं गिरेगी, बल्कि 'सरकार गिरेगी' कहने वाले लोग खुद बेहोश होकर गिर सकते हैं: रवि लामिछाने

कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने गौर की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक घटना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रह्ललाद जोशी ने गौरी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था जिसमें वह दोषी पाई गई। उनके अखबार में कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ एक रिपोर्ट छपी थी। 50 साल से ऊपर की आयु वाली गौरी कन्नड़ के टैबुलाइट ‘गौरी लंकेश पत्रिका’ की संपादक थीं। वह इस अखबार के अलावा कुछ अन्य प्रकाशनों की भी मालिक थीं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन में सभापति गगन थापा ने पेश किया राजनीतिक प्रस्ताव

सोशल साइट ट्विटर पर भी वरिष्ठ पत्रकार की हत्या को लेकर खासी चर्चा हुई। मीडिया की प्रख्यात हस्ती वीर सांघवी ने कहा कि वह बतौर मित्र और प्रशंसक बेहद स्तब्ध हैं। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर यह भाजपा शासित राज्य में हुआ होता तो लिबरलों ने इमरजेंसी, असहिष्णुता और फासीवाद का रोना शुरू कर दिया होता। जबकि वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया कि बहादुर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है। गौरी जिसने भाजपा को एक्सपोज किया उसे घर के बाहर गोली मार दी गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com