Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरङ–६ में डॉ. शेखर V-S लालबाबु !

 

काठमांडू, १० कार्तिक । प्रतिनिधिसभा चुनाव में गोरखा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ जिस तरह रोचक बन रहा है, उसी तरह मोरङ क्षेत्र नं. ६ भी रोचक बनने जा रहा है । गोरखा–२ में माओवादी नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ और नयां शक्ति पार्टी के संयोजक तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डॉ. बाबुराम भट्टराई के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा हो रहा है । ये दोनों ‘हेभिवेट’ उम्मीदवार है । लगभग ऐसी ही हालत मोरङ–६ में भी दिखाई दे रहा है । जनता को मानना है कि यह दोनों सांसद होने लिए योग्य व्यक्तित्व हैं ।

यह भी पढें   पाँच दिनों में 50 हजार से अधिक नेपाली दशहरा मनाने के लिए स्वदेश लौटे


मोरङ–६ में नेपाली कांग्रेस ने पार्टी के प्रभावशाली नेता डॉ. शेखर कोइराला को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है । वामगठबंधन ने उक्त क्षेत्र से पूर्वमन्त्री लालबाबु पण्डित को उम्मीदवार बनाने की तैयारी किया है । लालबाबु पण्डित चर्चित पूर्वमन्त्री हैं, जिन्होंने सकारात्मक काम करके अपनी नाम रौशन किया था । आम जनता को मानना है कि अगर कोई व्यक्ति मन्त्री बनता हैं तो लालबाबु पण्डित जैसा होना चाहिए ।
स्थानीय चुनाव का मतपरिणाम अनुसार इस क्षेत्र में कांग्रेस गठबंधन में ३५ हजार और वाम गठबंधन में २६ हजार मत है । अब प्रतिनिधिसभा चुनाव के लिए जनता किस की ओर आकर्षित होते हैं, यह तो प्रतिक्षा का ही विषय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com